विज्ञापन

दुर्ग में रफ्तार का कहर! काम पर निकला बेटा वापस नहीं लौटा! तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर हुई मौत, पिता ने दर्ज कराई शिकायत!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर के बोरसी चौक में सोमवार शाम ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले गया।

पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, काम के सिलसिले में निकला था बेटा
पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, स्वामीनाथ राउत (54) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा दिलीप राउत (35) 6 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे अपनी बाइक (CG 07 CT 9253) से काम के सिलसिले में बोरसी चौक गया था।

बोरसी चौक हादसा दुर्ग

तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
शाम करीब 5:30 बजे बोरसी चौक नाला के पास एक तेज रफ्तार वाहन (CG 07 AW 6739) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दिलीप की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के तुरंत बाद उसे शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और स्वामीनाथ राउत की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0211/26 के तहत धारा 184 एलकेएस एवं 106 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J