राज्य शासन ने शहर में केनाल रोड निर्माण के लिए 6 करोड़ 64 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। यह पहल केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रयासों से संभव हो सकी है, जिसके बाद वित्त विभाग ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रस्तावित केनाल रोड साइंस कॉलेज के पास से ग्रीन चौक तक बनाई जाएगी। करीब 1100 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी यह सड़क दुर्ग शहर की पहली केनाल रोड होगी, जो ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए यह सड़क एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित होगी। इससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शहर का समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। केनाल रोड बनने से यातायात सुगम होगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और वित्त विभाग का आभार भी जताया।
केनाल रोड की मंजूरी मिलने के बाद निगम के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि इस सड़क के बनने से भिलाई की ओर से आने वाले वाहन सीधे ग्रीन चौक होते हुए आगे बढ़ सकेंगे, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी और सफर ज्यादा सुरक्षित बनेगा।
गौरतलब है कि दुर्गवासियों की इस मांग को लेकर बीते साल मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रस्ताव रखा था। उसी घोषणा के अनुसार अब इस परियोजना को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

