विज्ञापन

दुर्ग में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: युवक पर कटर से वा-र, 7 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक रूप, युवक पर ताबड़तोड़ वा र

दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश एक बार फिर भारी पड़ गई, जब मामूली विवाद के बाद एक युवक पर कटर से वा र कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ था पूरा विवाद
जानकारी के अनुसार यह घटना 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित अभिषेक जायसवाल जेवरा-सिरसा के संत होटल के पास खड़ा था। तभी वहां 3-4 युवक पहुंचे और उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया।

Durg Crime News Cutter Attack 7 Accused Arrested Police Action Image

कटर से किया गया वा र, युवक गंभीर घायल

इसी दौरान आरोपियों में शामिल किशन ढीमर ने अपने पास मौजूद कटर से अभिषेक पर वा र कर दिया। सीने और गले के पास कई वा र किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, आरोपियों को घेरा
घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।

इन 7 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में विशाल लड़वाल (25), राहुल महंत (23), अभिषेक साहू (25), हरेराम चौहान (26), चेतन उके (19), प्रमोद कुमार चौहान (23) और अभिषेक प्रताप गौड़ (25) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी विशाल लड़वाल ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल कटर और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।

भागने के लिए इस्तेमाल गाड़ियां भी जब्त
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग गाड़ियों से फरार हुए थे। पुलिस ने एक स्कूटी (CG 07 KR 2783), एक एक्टिवा (CG 07 BL 9472) और एक स्प्लेंडर बाइक (CG 07 7361) को जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J