विज्ञापन

दुर्ग में तालाब किनारे मिली लाश का खुलासा! 2 दिन बाद हुई पहचान, मौत की वजह अब भी रहस्य..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के अहेरी गांव में तालाब किनारे मिली लाश का राज अब धीरे-धीरे खुलने लगा है। दो दिन तक पहचान से बाहर रही इस लाश की आखिरकार पहचान हो गई है, लेकिन मौत की असली वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, नंदनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में तालाब किनारे दो दिन पहले एक अज्ञात लाश मिली थी। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।


दुर्ग तालाब किनारे लाश मामला
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच के दौरान मृतक की पहचान बोडेगांव निवासी 45 वर्षीय तेजपाल उर्फ लाला ताम्रकार के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इस मामले में एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण मौत के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है। उन्होंने साफ कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla