विज्ञापन

दुर्ग : हाईवे पर पुजारी से सरेराह झपटमारी! ढाबा पूछने के बहाने मोबाइल-ATM छीनकर भागे बदमाश

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग हाईवे पर देर रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नागपुर के एक पुजारी को रास्ते में रुकना भारी पड़ गया, जहां बदमाशों ने सरेराह झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के गुलमोहर नगर निवासी प्रशांत पांडे (32) मंदिर में पुजारी हैं। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वे अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकले थे।

Durg Highway Pujari Robbery Case

रात करीब 1:30 बजे जब वे रसमड़ा के पास हाईवे किनारे एक होटल के सामने पहुंचे, तो लघुशंका के लिए रुके। उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मोबाइल शर्ट की जेब में रखकर थोड़ी दूरी पर चले गए।

इसी दौरान भिलाई की ओर से एक बाइक में तीन युवक वहां पहुंचे। दो युवक नीचे उतरे और बातचीत करने लगे। एक ने ढाबे का रास्ता पूछा, तभी दूसरे युवक ने मौका पाकर शर्ट की जेब में रखे दो मोबाइल फोन और पीएनबी बैंक का ATM कार्ड झपट लिया।

घटना के बाद तीनों आरोपियों ने पुजारी को धक्का देकर गिरा दिया और बाइक से फरार हो गए। अंधेरा ज्यादा होने के कारण पीड़ित बाइक का नंबर नहीं देख सका। उसने बताया कि एक युवक दुबला-पतला था और शर्ट पहने था, दूसरा टी-शर्ट में था, जबकि तीसरे का हुलिया साफ नहीं दिख पाया।

घटना के बाद पीड़ित आगे बढ़कर बघेरा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां मैनेजर को पूरी बात बताई। मैनेजर के मोबाइल से उसने अपने भाई को सूचना दी। घर पहुंचने के बाद परिवार की सलाह पर अगले दिन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। रात के समय पेट्रोलिंग और डायल-112 की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla