विज्ञापन

दुर्ग हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर में भिलाई निवासी बाइक सवार युवक की हुई मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। टॉप वर्थ फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर में भिलाई निवासी बाइक सवार की मौत

घटना राजस्थानी ढाबा के सामने की बताई जा रही है, जहां ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।


दुर्ग हाईवे हादसा

घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी |मृतक की पहचान रिसाली सेक्टर भिलाई निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को विनोद कुमार अपनी मोटरसाइकिल (सीजी 07 एटी 9128) से रसमड़ा की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह टॉप वर्थ फैक्ट्री के पास अंजोरा चौकी क्षेत्र में पहुंचा, उसी समय ट्रक-ट्रेलर (सीजी 04 जेडी 4603) के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक मोड़ लिया और बाइक को टक्कर मार दी।

इस मामले में अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla