जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक आईडी से की गई पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट होकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाजपा मंडल पाटन, अमलेश्वर और जामगांव आर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट में सांसद और पार्टी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं।
अमलेश्वर थाना पहुंचे मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने बताया कि फुंडा निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसे न सिर्फ सांसद का अपमान बल्कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी बताया गया।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और इस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। इसी को लेकर अमलेश्वर के साथ-साथ पाटन और जामगांव आर थानों में भी शिकायत दर्ज कराई गई।
पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा के अनुसार, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

