मामला थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र का है। हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी जसपाल सिंह को जिला न्यायालय द्वारा पैरोल पर रिहा किया गया था। लेकिन रिहाई के बाद वह तय समय पर न्यायालय में पेश नहीं हुआ और तब से फरार चल रहा है।
मामला थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के प्रयास के प्रकरण में धारा 229 (BNS) के तहत आरोपी जसपाल सिंह, निवासी एचआईजी 2862/3862 हाउसिंग बोर्ड भिलाई को जिला न्यायालय द्वारा पैरोल पर रिहा किया गया था।
रिहाई के बाद आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा है। इस पर थाना पद्मनाभपुर में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और पतासाजी की कार्रवाई जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस ने साफ किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
फिलहाल पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आम लोगों से भी सहयोग की अपील कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

