विज्ञापन

दुर्ग भिलाई में दो संदिग्ध मौत से सनसनी: शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव, वहीं जेल से छूटे युवक की रील पर पुलिस एक्शन..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में सोमवार सुबह एक के बाद एक दो घटनाओं ने लोगों को चौंका दिया। एक ओर शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, तो दूसरी ओर जेल से छूटे युवक की रील वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

महमरा घाट स्थित शिवनाथ नदी के एनीकेट में सुबह लोगों ने एक युवक का शव तैरता देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बोट की मदद से करीब 9:30 बजे शव को बाहर निकाला गया।

शिवनाथ नदी से निकाला गया युवक का शव और पुलिस जांच का दृश्य

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव 3 से 4 दिन पुराना है और सड़ने की हालत में था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएंगे।

इसी बीच भिलाई नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के देवरझाल इलाके से भी एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। यहां 42 साल के यशवंत मरकाम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

वहीं, एक अलग मामले में उतई थाना क्षेत्र में जेल से जमानत पर छूटे युवक की रील ने भी चर्चा बटोरी। युवक ने ‘आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल’ गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला और थाने लाकर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। युवक की पहचान हर्ष साहू (25) निवासी स्टेशन मरोदा के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में 17 महीने जेल में रहा था।

सोशल मीडिया पर अपलोड इस वीडियो को एक ही दिन में 47 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया है।



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla