विज्ञापन

दुर्ग स्टेशन पर सख्ती! 59 बिना टिकट यात्री पकड़े, अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, 49,100 रुपए जुर्माना वसूला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार को सख्ती का बड़ा अभियान चला, जहां बिना टिकट यात्रा करने वालों और अवैध वेंडिंग करने वालों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान स्टेशन का माहौल पूरी तरह जांच के घेरे में नजर आया।

रायपुर रेल मंडल के तहत चलाए गए इस विशेष अभियान में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने स्टेशन और ट्रेनों में गहन जांच की। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर नजर रखी गई।

दुर्ग स्टेशन चेकिंग अभियान

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर खास फोकस रखा गया। कुल 59 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, वहीं 15 यात्री अनियमित टिकट के साथ सफर करते मिले। इसके अलावा 2 यात्री बिना बुक किए सामान ले जाते हुए पाए गए। सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए कुल 49,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति खाद्य सामग्री और अन्य सामान बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। रेलवे अधिनियम के तहत 16 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी गतिविधियां मिलने पर और कड़ी कार्रवाई होगी।

यह पूरा अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में और मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में 4 वाणिज्य निरीक्षक और 2 टीटीई स्टाफ शामिल रहे, जिन्होंने RPF के साथ मिलकर अभियान को अंजाम दिया।

यात्रियों को मिलने वाले खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता की भी जांच की गई। स्टेशन के स्टॉल्स पर खाद्य वस्तुओं को चेक किया गया, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन मिल सके।

इसी दौरान ट्रेनों के पेंट्रीकार की भी जांच हुई। गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पेंट्रीकार में पेस्ट कंट्रोल के बावजूद कॉकरोच पाए गए, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और अधिकृत वेंडरों से ही सामान खरीदें। किसी भी समस्या की स्थिति में यात्री 139 हेल्पलाइन या ‘रेल मदद’ प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla