विज्ञापन

दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: 6 गायों को कुचला, 3 की मौके पर मृ-त्यु, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में रविवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही तीन गायों की मृ-त्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना उतई थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बावापारा की है। रात करीब 9:30 बजे पउवारा से उतई की ओर जा रहा टाटा 1109 ट्रक (CG08L2489) तेज गति में था। चालक की लापरवाही इतनी भारी पड़ी कि सड़क किनारे बैठी गायों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन के पैर और कमर में गंभीर चोट आई।


दुर्ग हादसा - तेज रफ्तार ट्रक से 6 गायें घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम दृश्य

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया। ट्रक में लकड़ी लोड थी, जिसे जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। इस पूरे मामले में आदर्श नगर उतई निवासी कामता महिपाल (40 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा और उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया और रात करीब 11:30 बजे सड़क को खाली करवाया गया।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla