विज्ञापन

दुर्ग में फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर अस्पतालों से कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे मांगने का मामला, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में इन दिनों अस्पताल संचालकों को निशाना बनाकर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के नाम का सहारा लेकर आरोपियों ने अस्पतालों को डराने और पैसों की डिमांड करने का तरीका अपनाया है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल से जुड़ा है, जहां के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य सचिव बनकर ठगी का खुलासा

डॉ. कराड़े ने बताया कि 17 मार्च 2026 को उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अजय अग्रवाल बताते हुए रायपुर के स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग के सचिव का पर्सनल स्टाफ बताया। उसने अस्पताल में कथित गड़बड़ियों का हवाला देते हुए मामले को खत्म कराने के नाम पर मानसिक दबाव बनाया और पैसों की मांग की।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उन्हें मंत्रालय बुलाया। जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने के लिए पास नहीं दिया गया और गेट के बाहर ही इंतजार कराया गया। कुछ देर बाद वही व्यक्ति नीचे आया और फिर से कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए रकम देने के लिए दबाव बनाने लगा।

इतना ही नहीं, उसने यह भी चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी और मामला उजागर कर दिया जाएगा।

संदेह होने पर डॉ. कराड़े ने स्वास्थ्य सचिव कार्यालय में जानकारी ली, जहां पता चला कि अजय अग्रवाल नाम का कोई भी व्यक्ति वहां पदस्थ नहीं है। इसके बाद उन्होंने तुरंत मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अन्य अस्पतालों को भी निशाना बनाया है। चरौदा स्थित एएम हॉस्पिटल के संचालक को भी इसी तरह मंत्रालय बुलाकर डराया गया और पैसों की मांग की गई। इस मामले में भिलाई-3 थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

अब तक दुर्ग जिले में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। मोबाइल नंबर और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J