विज्ञापन

10 अप्रैल से हाईवे पर कैश खत्म! FASTag हुआ अनिवार्य, बिना टैग सफर पड़ेगा महंगा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश देने का सिस्टम पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब बिना FASTag के यात्रा करना जेब पर भारी पड़ सकता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल कलेक्शन को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। इसका मकसद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना और यात्रियों का समय बचाना है।

FASTag New Rule 2026

नई व्यवस्था के अनुसार अब हर वाहन में FASTag होना जरूरी होगा। अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है, तो चालक UPI से भुगतान कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे सामान्य शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा पैसा देना पड़ेगा।

अगर कोई व्यक्ति कैश देने पर जोर देता है या UPI से भी भुगतान नहीं करता, तो उसे हाईवे में प्रवेश से रोका जा सकता है या वाहन को हटाया जा सकता है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक को सीधे ई-नोटिस भेजा जाएगा।

ई-नोटिस मिलने के बाद 3 दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर दोगुना शुल्क देना होगा। यानी नियम तोड़ना सीधे जेब पर भारी पड़ेगा।

सरकार ने टोल पर मिलने वाली फर्जी छूट पर भी सख्ती दिखाई है। अब सिर्फ आईडी कार्ड दिखाकर टोल से बचना संभव नहीं होगा। छूट केवल पद या सरकारी दफ्तर के आधार पर मिलेगी, जिसके लिए Exempted FASTag या सालाना पास जरूरी होगा।

नियमित यात्रियों के लिए सरकार ने राहत भी दी है। ₹3,075 में सालाना पास मिलेगा, जिससे एक साल में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा। रोजाना हाईवे से गुजरने वालों के लिए यह काफी सस्ता विकल्प साबित होगा।

आने वाले समय में टोल सिस्टम और भी एडवांस होने वाला है। ‘मल्टी-लेन फ्री फ्लो’ तकनीक लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वाहन चलते-चलते ही खाते से टोल कट जाएगा।

इस बदलाव से यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा, ईंधन की बचत होगी और पूरा सिस्टम पारदर्शी बनेगा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि 10 अप्रैल से पहले अपना FASTag रिचार्ज कर लें और KYC अपडेट रखें, ताकि सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऐसे ही जरूरी अपडेट और लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J