विज्ञापन

भिलाई : छग में पहली बार पकड़ा गया हाइड्रोपोनिक गांजा! 2 तस्कर ग्राहकों की तलाश में थे, पुलिस ने दबोचा

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ग्राहकों की तलाश कर रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास, रुआबांधा इलाके में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


घेराबंदी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 2 किलो गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। साथ ही चिलम और रोलिंग पेपर भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह प्रदेश में पहली बार है जब हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया है, जो हाई टीएचसी के कारण ज्यादा असरदार माना जाता है।

गिरफ्तार आरोपी विक्रम साहु और यश विश्वकर्मा भिलाई के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ थाना भिलाई नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

क्या होता है हाइड्रोपोनिक गांजा?
हाइड्रोपोनिक तकनीक में पौधों को बिना मिट्टी के उगाया जाता है। इसमें पानी और पोषक तत्वों के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरीके से उगाया गया गांजा कम समय और कम पानी में ज्यादा उत्पादन देता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तकनीक कई मामलों में पारंपरिक तरीकों से ज्यादा प्रभावी मानी जाती है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J