जानकारी के मुताबिक, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में यह हादसा हुआ। सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर पिकअप में सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में वाहन असंतुलित हो गया और हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग और वाहन का असंतुलन हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें करीब 50 ग्रामीण मेले में जा रहे थे। उस हादसे में 15 लोग घायल हुए थे, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई गई थी। दोनों ही घटनाओं में ओवरलोडिंग एक बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
लगातार हो रहे ऐसे हादसे कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। जरूरत है सतर्कता की, ताकि खुशियों के मौके फिर से मातम में न बदलें। ऐसी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



