विज्ञापन

BIG BREAKING: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद! 20 साल बाद आया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजनीति और अपराध जगत से जुड़ा बहुचर्चित रामावतार जग्गी केस एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 20 साल बाद हाईकोर्ट के फैसले ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब सभी आरोपियों पर एक जैसा आरोप हो और सबूत भी समान हों, तो किसी एक के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता।


Jaggi Murder Case Verdict

अदालत ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि अगर सभी के खिलाफ एक जैसे साक्ष्य मौजूद हों, तो किसी एक आरोपी को बरी करना और बाकी को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है, जब तक कि उसके पक्ष में कोई ठोस कारण न हो। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिविजन बेंच ने सुनाया।

मामले की जड़ 4 जून 2003 से जुड़ी है, जब राजधानी रायपुर में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर जीं-द-गी खत्म कर दी गई थी। इस केस में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे।

इससे पहले अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 आरोपियों को सजा मिल चुकी थी, जबकि 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था। इसके बाद जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केस दोबारा खोला गया और फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अब यह बड़ा फैसला सामने आया है।

रामावतार जग्गी कारोबारी पृष्ठभूमि से थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के करीबी माने जाते थे। जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर NCP में गए, तो जग्गी भी उनके साथ शामिल हुए और उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया था।

इस बहुचर्चित मामले में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी समेत कई अन्य आरोपी पहले ही दोषी ठहराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J