विज्ञापन

छग : अब जेल से दिखेगा अपना परिवार! कैदियों को मिलेगी वीडियो कॉल की सुविधा, 33 जेलों में लागू होगी नई व्यवस्था!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अब जेल में बंद कैदियों के लिए अपने परिवार से जुड़ना पहले से आसान होने वाला है। जल्द ही वे सिर्फ आवाज ही नहीं, बल्कि अपने अपनों को देख भी सकेंगे।

जेल प्रबंधन ने कैदियों के मानवीय अधिकारों को ध्यान में रखते हुए एक अहम पहल की है। सोमवार को जेल मुख्यालय और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत प्रदेश की सभी 33 जेलों में वीडियो और ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम लगाया जाएगा।


यह पहल उप मुख्यमंत्री और जेल मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई है। इसके लागू होने के बाद कैदी वीडियो कॉल के जरिए अपने स्वजनों और अधिवक्ताओं से बातचीत कर सकेंगे और उन्हें देख भी पाएंगे। फिलहाल प्रदेश की केवल 17 जेलों में ही ऑडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध है।

नई व्यवस्था में कैदियों को पहले से तय किए गए नंबरों पर ही कॉल करने की अनुमति होगी। जेल अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय तक परिवार से दूर रहने के कारण कैदियों में तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यह सुविधा उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी।

प्रदेश की जेलों में वर्तमान में 22 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। इस नई सुविधा के तहत ऑडियो कॉल के लिए एक रुपये प्रति मिनट और वीडियो कॉल के लिए पांच रुपये प्रति मिनट शुल्क तय किया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J