जानकारी के मुताबिक, कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल्स में जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी पहाड़ियों में एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबरें प्रसारित की गई थीं। खबर फैलते ही इलाके में अफवाहों का दौर शुरू हो गया।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें अब तक किसी भी तरह के विमान दुर्घटना की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह खुद मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने गए हैं।
मीडिया को जारी बयान में कहा गया है कि घटनास्थल से ऐसा कोई मलबा नहीं मिला है, जिससे प्लेन क्रैश होने की बात साबित हो सके। एसएसपी ने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी इलाकों में आग लगने से धुआं उठना आम बात है, और संभव है कि उसी वजह से भ्रम की स्थिति बनी हो।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



