विज्ञापन

भिलाई में JEE परीक्षा के दौरान चप्पल में काटकर छिपाया मोबाइल मिला, चलने के तरीके से बढ़ा शक...गार्ड की सतर्कता से नकल का खुलासा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में JEE मेन्स परीक्षा के दौरान हाई-टेक नकल का ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। एक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश की, लेकिन उसकी चाल ने ही सारा राज खोल दिया।

जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को सिरसाकला भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में JEE मेन्स की परीक्षा आयोजित थी। सुबह 8:25 बजे परीक्षार्थी आदित्य कुमार की एंट्री हुई, जहां सुरक्षा गार्ड ने मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच की। इस दौरान उसने पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी और जांच के बाद वह लैब 12 ए में पहुंचा, जहां उसका रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ।


JEE Exam Cheating Case Bhilai


सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। करीब 11:08 बजे परीक्षार्थी बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया और 11:28 बजे वापस लौटा। वापसी के समय भी सुरक्षा जांच हुई, लेकिन इस बार भी उसने जांच से पहले अपनी चप्पल उतार दी।

इसी दौरान जब वह अपनी लैब की ओर लौट रहा था, तो उसकी चाल ने शक पैदा कर दिया। वह चप्पल को घसीटते हुए चल रहा था। गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसकी चप्पल उतरवाकर जांच की।

जांच में सामने आया कि चप्पल को काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था। यह देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई।

पूरे मामले की सूचना प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को अपने साथ पुरानी भिलाई थाना ले गई।

इसके बाद अधिकारियों ने थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और बरामद मोबाइल को जमा कराया। पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी आदित्य कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अगर आप भी ऐसी ही लोकल और जरूरी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J