विज्ञापन

खारून ब्रिज खुलते ही बड़ा हादसा! ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई/कुम्हारी, मेंटेनेंस के बाद खोले गए खारून नदी ब्रिज पर दो दिन के भीतर ही दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित खारून नदी ब्रिज पर हुई। काले रंग की पल्सर बाइक (MP65 ME 8516) पर सवार युवक ब्रिज पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक (CG04 PQ 8262) ने जोरदार टक्कर मार दी।

खारून ब्रिज पर दर्दनाक हादसा,

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को खाली करवाया गया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शासकीय वाहन से सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla