विज्ञापन

दुर्ग से आए कलाकारों के साथ शोभायात्रा में बड़ा हादसा: काली मां बनी महिला आ-ग की चपेट में, 3 लोग झु-लसे, इलाज के लिए भिलाई रेफर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान करतब दिखाते समय बड़ा हादसा हो गया। काली मां का रूप धारण किए एक महिला अचानक आ-ग की चपेट में आ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया में यह घटना हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार मुंह से पेट्रोल फूंककर आ-ग की लपटें बनाते हुए करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान नीचे बैठी महिला के बालों में अचानक आ-ग भड़क उठी।

कोरबा हनुमान जयंती शोभायात्रा हादसा

महिला को बचाने के लिए उसके दो साथी तुरंत आगे आए, लेकिन वे भी आ-ग की चपेट में आकर झु-लस गए। इस घटना में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को हनुमान सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। दिन में पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कॉलोनी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

शाम के समय शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें दुर्ग से आए कलाकार देवी-देवताओं का रूप धारण कर करतब दिखा रहे थे। करीब 6-7 कलाकार शंकर जी, हनुमान जी, दुर्गा माता और काली माता के रूप में प्रस्तुति दे रहे थे।

करतब के दौरान कलाकार ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर आ-ग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और काली मां बनी महिला इसकी चपेट में आ गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आ-ग पर काबू पाया और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिलाई रेफर किया गया है। सभी घायल कलाकार दुर्ग के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J