जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 27 मार्च का है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्री थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पीड़ित युवक अमरदास (36) बताया जा रहा है, जो कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
इस बात से नाराज दोस्त ने उसके साथ बुरी तरह मार-पीट की। उसके कपड़े उतरवाकर उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को रोका। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने तुरंत 112 पर सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी दोस्त मौके से फरार हो चुका था। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वायरल वीडियो में युवक की हालत बेहद गंभीर नजर आ रही है, वह खून से लथपथ इधर-उधर भागता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह के अनुसार, पहले पूरी घटना स्पष्ट नहीं थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



