मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। किरोड़ीमल नगर की रहने वाली धनेश्वरी विश्वकर्मा (40) पिछले 4 साल से अपने पति को छोड़कर विकेश बरैठ (26) के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज भी विकेश ही कराता था।
1 अप्रैल को समय पर दवाई नहीं लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान पहले बहस हुई, फिर गुस्से में आकर विकेश ने थप्पड़ मार दिया। बात यहीं नहीं रुकी और आरोप है कि महिला ने तुम्हारे साथ मुझे नहीं रहना बोलकर जाने लगी तभी आरोपी ने मंगलसूत्र से पीछे से खींचा जिससे महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।
घटना के बाद विकेश महिला को जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मौत को सामान्य बताया गया, लेकिन अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दबाव के कारण दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और जांच तेज कर दी गई। पूछताछ के दौरान DSP अजय नागवंशी ने आरोपी से सख्ती से सवाल किए, जिसके बाद उसने सच्चाई कबूल कर ली।
जांच में यह भी सामने आया कि महिला का अपने पति से तलाक का मामला चल रहा था और इसी वजह से दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। दवाई, खाना और निजी विवादों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।
घटना वाले दिन विकेश की नानी घर आई थी, और महिला समय पर खाना नहीं बना पाई थी। इसी बात को लेकर भी तनाव बढ़ा। बाद में दवाई नहीं लेने पर फिर से विवाद हुआ और घटना हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपसी विवाद को हिंसा में बदलना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

