विज्ञापन

पति के पैर टूटने पर नहीं चुका पा रहा था 18 लाख का लोन! नोटिस मिलने पर गुस्से में पत्नी ने पति को दे दी खौफनाक मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार,मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 32 साल के अंशु कुमार की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं परिवार ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि अंशु की शादी साल 2021 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने घर बनाने के लिए बैंक से करीब 18 लाख का लोन लिया था, लेकिन किस्त नहीं भर पाने के कारण उसके घर पर नोटिस चिपकाया गया था।


Muzaffarpur Suspicious Death Case

घटना सकरा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की है। परिजनों का आरोप है कि अंशु को पहले जहर दिया गया और फिर सबूत मिटाने के लिए कमरे में आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कमरे का सामान जला था, लेकिन अंशु का शरीर पूरी तरह झुलसा नहीं था।

मृतक के भाई उदय सिंह और अन्य परिजनों ने अंशु की पत्नी स्वीटी भारती पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार में आर्थिक तनाव और विवाद के चलते यह घटना हुई।

जैसे ही कमरे से धुआं उठता दिखा, ग्रामीणों ने शोर मचाया और अंशु को बाहर निकाला। उसे तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं FSL टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों ने यह भी बताया कि करीब दो साल पहले एक हादसे में अंशु का दाहिना पैर टूट गया था, जिससे वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। इसी वजह से वह पिछले कुछ महीनों से इमादपुर स्थित ससुराल में रह रहा था और हाल ही में केशवपुर आया था।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का लग रहा है, जबकि कमरे में आग लगाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J