विज्ञापन

मां बनी हैवान! ढाई साल के मासूम का पत्थर से सिर कु-च-ल डाला, बच्चे को पैदल चलने से मना करने पर मिली सजा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने ही अपने ढाई साल के मासूम बेटे की जा-न ले ली। इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है और हर किसी के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कापू थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला सोनमति सरोती मंछवार अपने मायके जा रही थी। रास्ते में उसने पहले अपनी बेटी को घर वापस भेज दिया और बेटे को गोद में लेकर आगे बढ़ती रही। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते में चलते-चलते बच्चा थक गया और पैदल चलने से मना कर दिया।

|रायगढ़ में मां ने बेटे की जन ली, जंगल में मिला मासूम का शव

इसी बात पर गुस्से में आकर महिला(नशे में थी) ने अपना आपा खो दिया। उसने पहले बच्चे को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इस दर्दनाक घटना में मासूम की मौके पर ही जा-न चली गई।

घटना के बाद महिला ने सच्चाई छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ दी। उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग उसके बच्चे का अपहरण कर ले गए हैं। इस बात से पुलिस भी कुछ समय तक उलझी रही।

इधर, बच्चे के पिता बोधसाय मंछवार ने 19 अप्रैल को अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वे जंगल से लौटे तो घर खाली मिला और बाद में बेटी अकेले घर पहुंची। बेटी ने बताया कि मां छोटे भाई को लेकर नानी के घर गई है।

लगातार दो दिनों तक परिजन और ग्रामीण जंगल में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास खून के निशान दिखाई दिए।

जब आसपास तलाश की गई तो गहरी खाई में मासूम का शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla