विज्ञापन

रायपुर में 35 लाख की फिल्मी ठगी! 20 रुपये के नोट के सीरियल नंबर से रचा गया ऐसा जाल कि उड़ गए होश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां 35 लाख रुपये की ठगी को आरोपितों ने बेहद चालाकी और फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया।

मामला राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला हवाला नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।


रायपुर ठगी मामला 35 लाख

पुलिस के अनुसार, मुंबई के बहिंदर ईस्ट निवासी 20 वर्षीय करण शर्मा अपने सेठ के कहने पर रायपुर आया था। युवक को नकद लेनदेन के लिए भेजा गया था, जिसे हवाला ट्रांजेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

11 अप्रैल को युवक ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उसे वाट्सएप लोकेशन के जरिए कोरम कॉम्प्लेक्स, तेलीबांधा बुलाया गया।

यहां आरोपितों ने पहचान के लिए 20 रुपये के नोट का सीरियल नंबर मिलाया और युवक को 35 लाख रुपये सौंप दिए। रकम मिलने के बाद युवक ने अपने सेठ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे आगे दूसरी पार्टी को पैसे देने के निर्देश मिले।

इसके बाद आरोपितों ने दूसरा जाल बिछाया। युवक को दो रुपये के नोट का सीरियल नंबर भेजा गया और वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर और करेंसी टावर के पास बुलाया गया।

वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने वही सीरियल नंबर दिखाकर युवक से 35 लाख रुपये ले लिए और मौके से फरार हो गया।

जब युवक ने नोट की फोटो अपने सेठ को भेजी, तब सीरियल नंबर अलग पाया गया और पूरी ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अब पुलिस आरोपितों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वाट्सएप चैट और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस गिरोह के सदस्यों की पहचान की जा सके।

ऐसी ही स्थानीय और जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, ताकि आपके आसपास की हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचे।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla