विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल पर सियासी बवाल! रायपुर में BJP का जनआक्रोश, CM साय बोले—विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव होगा पास!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर राजधानी रायपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर जोरदार जनआक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया।

रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं।


रायपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP का प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष के रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देना देश की महिलाओं के साथ अन्याय है।

सीएम साय ने ऐलान किया कि इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसी योजनाओं से लेकर देश के सर्वोच्च पद पर महिला को स्थान देना इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश के विकास के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण जरूरी था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे पास नहीं होने दिया, जिससे देश की करोड़ों महिलाओं को निराशा हुई है।

इस जनआक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla