विज्ञापन

मैरिज हॉल को ही बना लिया डर्टी पॉइंट! 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए! मैरिज हॉल में पुलिस की अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार , रोहतास: एक मैरिज हॉल में अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालतमें  पकड़ लिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

यह कार्रवाई जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में की गई। शुक्रवार को बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम ने अचानक रेड की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


टीम को देखते ही कई युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान करीब 80 लोगों को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। प्रशासन को पहले से सूचना मिली थी कि इस मैरिज हॉल की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि यहां संचालक द्वारा प्रेमी-प्रेमिकाओं और अवैध काम से जुड़े लोगों को कुछ समय के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि 75 से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी लोग पेशेवर रूप से इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक युवतियां शामिल हैं, जो स्थानीय क्षेत्र की बताई जा रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है और जांच जारी है।

छापेमारी के दौरान स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस ने कई संदिग्धों और मैरिज हॉल के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मामला सामने आते ही चर्चा का माहौल है कि किस तरह पैसों के लालच में संचालको द्वारा ऐसी सर्विस दी जा रही थी| जहाँ सामाजिक कार्यक्रम होने चाहिए वहां अवैध कार्य किया जा रहा है|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J