इस हादसे में अब तक 16 मजदूरों की जान जा चुकी है। इनमें 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 ने जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 ने रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद प्लांट के बाहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।
वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। इससे पहले पीएमओ की ओर से भी मुआवजे का ऐलान हुआ, जिसमें मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए व घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में 10 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें कई 95-100% तक झुलसे हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में भी कुछ घायलों का इलाज जारी है।
प्लांट के सिक्योरिटी हेड प्रेम झा के अनुसार, हादसे में झुलसे 36 लोगों में से 12 छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि बाकी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं। कई की पहचान बॉडी ज्यादा झुलसने की वजह से करना मुश्किल हो रहा है।
इस हादसे में अपने भाई को खोज रहे माधव प्रसाद यादव ने बताया कि उसका भाई अभी तक लापता है और उसे कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

