विज्ञापन

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने की आ-त्म-हत्या! पति से वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद उठाया बड़ा कदम, चेन्नई फ्लैट में मिला शव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चेन्नई से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम की संदिग्ध मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने अपने फ्लैट पर आ-त्म-हत्या कर ली| उनके अचानक चले जाने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री में गहरा दुख फैल गया है।

जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय सुभाषिनी का शव उनके चेन्नई के इयप्पंथंगल इलाके स्थित किराए के फ्लैट में मिला। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से ठीक पहले उन्होंने अपने पति बिपिन चंद्रन को वीडियो कॉल किया था, जिसमें दोनों के बीच तीखा झगड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। दोनों ने करीब 2 साल पहले 2024 में शादी की थी, लेकिन हाल के दिनों में वे अलग-अलग रह रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौ*त की सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं। तमिल इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए वे चेन्नई आई थीं। कई ऑडिशन के बाद उन्होंने 2012 में फिल्म ‘इनी अवन’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्मों, सोशल अवेयरनेस वीडियो और कई फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब साढ़े 4 लाख फॉलोअर्स थे। उन्होंने दो दिन पहले ही एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें जिंदगी को लेकर अपनी बात रखी थी।

उनकी इस अचानक मौ-त ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J