मामला पोचारम नगरपालिका क्षेत्र के अन्नोजिगुडा का है, जहां 24 वर्षीय रमानी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शादी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिससे युवती गहरे तनाव में चली गई।
जानकारी के मुताबिक, रमानी की पहचान मनोहर नाम के युवक से हुई थी। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन रमानी ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच 11 तारीख को विवाद हुआ।
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने गुस्से में आकर युवती को HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। इस घटना के बाद रमानी पूरी तरह डर और चिंता में डूब गई। उसे अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर लगातार चिंता सताने लगी।
धीरे-धीरे वह अकेली रहने लगी और लोगों से दूरी बनाने लगी। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
इसी बीच एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोग उसे तुरंत घाटकेसर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इंजेक्शन में वास्तव में HIV संक्रमित खून था या यह केवल डराने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

