विज्ञापन

वेदांता प्लांट हदसा: 20 मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन समेत 19 पर FIR दर्ज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हदसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 20 मजदूरों की मौत के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन पर शिकंजा कस दिया है।

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इसी के चलते वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है।



गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट हुआ था। इस हदसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल अलग-अलग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रशासन की सूची के मुताबिक, 5 मृतक छत्तीसगढ़ के थे, जबकि 15 अन्य राज्यों से थे।

तकनीकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉयलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा हो गया था, जिससे दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया। इसी दबाव के कारण बॉयलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और ब्लास्ट हो गया। फोरेंसिक टीम ने भी इसे हदसे की मुख्य वजह बताया है।

जांच में यह भी सामने आया कि प्लांट में मशीनों के रख-रखाव और संचालन के नियमों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था। सुरक्षा उपायों में कमी और निगरानी में लापरवाही ने इस बड़े हदसे को जन्म दिया।

मामले की गहराई से जांच के लिए सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई है। इसमें पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं, जो तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संज्ञान लिया है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं PMNRF से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है।

कंपनी की ओर से भी मुआवजे की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और नौकरी देने की बात कही गई है, जबकि घायलों को 15-15 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में कई घायलों का इलाज जारी है।

यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है। अगर समय रहते लापरवाही पर ध्यान दिया जाता, तो शायद कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla