छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट: 9 मजदूरों की मौत, 30-40 झुलसे… परिजनों का फूटा गुस्सा

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा डभरा थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 और मजदूरों की मौत हो गई। अभी 12 मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जो लगभग 80% तक झुलस चुके हैं।

वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्ला*स्ट हादसा सक्ती छत्तीसगढ़

इस भयानक ब्लास्ट में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। घटना के बाद प्लांट के बाहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे अपने घायल परिजनों से मिलने की मांग को लेकर जमकर हंगामा करते नजर आए।

घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ितों के लिए उचित मुआवजा और बेहतर इलाज की मांग उठाई है।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के वक्त मौजूद ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि बॉयलर-1 में ब्लास्ट हुआ, उस समय मजदूर पेंटिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे सभी वेस्ट बंगाल से काम करने यहां आए थे।

प्लांट प्रबंधन के अनुसार, सिंहितराई यूनिट में यह हादसा हुआ, जिसका संचालन NTPC GE Power Services Limited के कर्मचारी कर रहे थे। प्रबंधन का कहना है कि घायलों का बेहतर इलाज उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए डॉक्टरों व प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

साथ ही, पूरे मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों और पार्टनर्स के साथ मिलकर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla