विज्ञापन

बेटे की चाह में उजड़ा परिवार! पति ने गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को पूल में डुबोकर मार डाला, हादसे की झूठी कहानी का ऐसे हुआ खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वारंगल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। बेटे की चाहत में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म करने की खौफनाक साजिश रच डाली।

मामला तेलंगाना के वारंगल जिले का है, जहां आरोपी अजहरुद्दीन ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों की जिंदगी छीन ली। शुरुआत में उसने इस घटना को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।


Warangal Crime News:

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटियां स्विमिंग पूल के किनारे टहलते समय फिसल गईं और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस पहले इसे हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन आरोपी के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगे।

जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाला सच सामने आया। अजहरुद्दीन और फरहत का प्रेम विवाह हुआ था और उनके घर पहले से दो बेटियां थीं। फरहत तीसरी बार गर्भवती थी।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पता चला था कि इस बार भी बेटी होने वाली है। उसने पत्नी पर गर्भपात का दबाव बनाया, लेकिन मना करने पर उसने पूरी साजिश रच डाली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले स्विमिंग पूल परिसर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। बुधवार रात परिवार पूल के पास मौजूद था, तभी आरोपी ने कथित तौर पर तीनों को पानी में डुबो दिया।

जब शोर मचा तो रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। फोन लोकेशन और सीसीटीवी से छेड़छाड़ के आधार पर जांच तेजी से जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J