विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करेगा महाराष्ट्र, 18-19 जून को पहुंचेगा विधायकों का दल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। राज्य की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) आधारित धान खरीदी प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए भी सीखने का विषय बन गई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल 18 और 19 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाला है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के विधायक और विधान परिषद सदस्य राज्य की धान खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करेंगे। यह दल धान खरीदी की पूरी कार्यप्रणाली को करीब से समझेगा और विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करेगा।


प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र के 9 विधायक, 3 विधान परिषद सदस्य और 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद यह दल धान उपार्जन केंद्रों का दौरा करेगा तथा भंडारण व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और MSP आधारित खरीदी प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक विनोद अग्रवाल, संजय पुराम, राजू कारेमोरे, विजय रहांगडाले और नरेंद्र भोंडेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था देशभर में पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान और प्रभावी प्रबंधन के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकी है। यही वजह है कि महाराष्ट्र सरकार इस मॉडल को समझना चाहती है और अपने राज्य में इसे लागू करने की संभावनाओं का आकलन करेगी।

राज्य की कृषि और धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े इस अध्ययन दौरे पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla