विज्ञापन

छग : स्कूल में अचानक घुसा मधुमक्खियों का झुंड, 72 विद्यार्थियों घायल, हाईस्‍कूल में मचा हड़कंप, समय रहते पहुंची मेडिकल टीम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, डोंगरगांव विकासखंड के बीजेभांटा हाई स्कूल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों का झुंड कक्षा में घुस आया। देखते ही देखते 72 छात्र-छात्राएं डंक से प्रभावित हो गए। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर सभी बच्चों का उपचार किया और उनकी स्थिति सामान्य रही।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे स्कूल परिसर के पीछे बने छत्ते से निकली मधुमक्खियां सीधे कक्षा 10 के विद्यार्थियों पर टूट पड़ीं। कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं डंक से प्रभावित हो गए, जिससे पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डोंगरगांव हाईस्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 72 छात्र-छात्राएं डंक से प्रभावित

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव को जानकारी दी। स्थिति को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी रागिनी चंद्रे ने धर्मेंद्र मांडवी के नेतृत्व में मेडिकल टीम को तुरंत स्कूल रवाना किया।

स्वास्थ्य विभाग ने 32 विद्यार्थियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया, जबकि 40 बच्चों को स्कूल परिसर में ही विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां दी गईं। उपचार के बाद सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई और बाद में सभी को घर भेज दिया गया।

घटना से प्रभावित विद्यार्थियों ने बताया कि वे प्रार्थना के बाद कक्षा में बैठे ही थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड खिड़की से अंदर आ गया। कक्षा में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

खुद को बचाने के लिए विद्यार्थी दौड़ते हुए बाहर निकलने लगे। इस दौरान कई बच्चे एक-दूसरे से टकराए और गिरते हुए बाहर पहुंचे। कई विद्यार्थियों के चेहरे और आसपास डंक लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिकेत साहू और तहसीलदार कमल किशोर साहू भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल और अस्पताल का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य विभाग से उपचार की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्कूल की प्राचार्य शोभा श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के पीछे मधुमक्खियों का छत्ता बना हुआ था। सभी बच्चों का समय रहते उपचार कर दिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्कूल परिसर के पास बने मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla