विज्ञापन

दुर्ग : सड़क हा-दसे के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत! अब 7 दिन तक मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का नि:शुल्क कैशलेस इलाज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। सड़क हादसों में घायल लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब सड़क हादसा पीड़ितों को दुर्घटना के बाद 7 दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का नि:शुल्क और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दुर्ग में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शुक्रवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम राहत योजना और ई-डार प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सड़क हा-दसा पीड़ितों तक त्वरित और प्रभावी सहायता पहुंचाना है। प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के तकनीकी निदेशक अमित देवांगन और स्टेट मैनेजर सारांश ने किया।

सड़क हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज योजना

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार द्वारा लागू की गई पीएम राहत योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक सड़क हादसा पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का नि:शुल्क और कैशलेस इलाज मिलेगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य उपचार में होने वाली देरी को रोकना और पीड़ितों की जान बचाना है। इसे 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली से जोड़ा गया है, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी अस्पताल की पहचान की जा सके या एम्बुलेंस की व्यवस्था तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। इससे पीड़ितों को जल्द चिकित्सा सुविधा मिलना सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन

 योजना के तहत सामान्य मामलों में दुर्घटना के बाद शुरुआती 24 घंटे तक तत्काल उपचार दिया जाएगा। वहीं गंभीर और जीवन रक्षक उपचार की आवश्यकता वाले मामलों में 48 घंटे तक तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अगर आप अपने जिले की ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबरें सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें| 


    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla