भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग की आरपीएफ टीम ने ट्रेन से लावारिस पड़े दो बड़े राजश्री के बैगो में भरा हुआ गांजा बरामद किया है| हालाँकि गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है| आरपीएफ ने अब मामला जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी जांच कर रही है|
यह भी पढ़े - महतारी योजना की दूसरी क़िस्त की तारीख की हुई घोषणा , अप्रेल के इस तारीख को राशि की जाएगी ट्रान्सफर...
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम एसके सिन्हा (RPF प्रभारी ) को सूचना मिली की अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस में गांजा डिलीवरी की जा रही है| जिसके बाद RPF प्रभारी सिन्हा ने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया और अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे.
जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंची तो टीम ने तुरंत मुख्य डिब्बे की तलाशी शुरू कर दी. पुरी-अहमदाबाद ट्रेन के नागपुर साइड के एक सामान्य कोच में राजश्री के दो बड़े बैग मिले, जिसमें 16 बैग में लगभग 30 किलो गांजा था। इसकी कीमत 6 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है |
ट्रेन में 30 किलो गांजा रखना असंभव है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ने दोनों बैग सामान्य श्रेणी में छोड़ दिए और ट्रेन में ही कही आस-पास रुक गया जब उसने आरपीएफ टीम को देखा होगा तो वह सावधान हो गया होगा ।
हो सकता है टीम की कार्रवाई के बाद वह मौके का फायदा उठाकर भाग गया हो. आरपीएफ की टीमें फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही हैं।
यह भी पढ़े - दलित महिला के साथ अमानवीयता , 5-7 महिलाओं ने महिला की पिटाई कर नग्न अवस्था में गाँव में घुमाया...
यह भी पढ़े - प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका का अपहरण कर किया गैंगरेप....
यह भी पढ़े- भूपेश बघेल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग से शिकायत...

