भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में एक 15 साल के नाबालिग लड़की ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी. बता दे मामला दिल्ली के फर्श बाजार इलाके का है|
यह भी पढ़े - पानी के पाइप के माध्यम से घर के अन्दर दाखिल हुआ चोर , 13 लाख का माल लेकर हुआ गायब , पकड़ा गया...
बताया जा रहा है कि नल से पानी लाने को लेकर बहस हुई, जिसके बाद नाबालिग ने पड़ोसी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया| महिला काफी ज्यादा चोटिल हो गयी है और उसकी उसी वक्त मृत्यु हो गयी |
यह भी पढ़े - पूर्व CM के पोस्टर में पेशाब कर जूते मारने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के बाएं हाथ पर कई चोटें आईं और एक नाबालिग ने महिला के पेट में भी चाकू से हमला किया|
मृतक की उम्र 34 साल थी. घटना के बाद महिला के पति ने शुक्रवार रात करीब 10:59 बजे पीसीआर को कॉल किया और बताया कि उसकी पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है और उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत है।
यह भी पढ़े - CG : दोस्त के साथ सड़क पर खड़ी थी सेल्स गर्ल युवती , तभी लोडिंग वाहन ने लिया चपेट में युवती की हुई मौत...
जानकारी के मुताबिक पीसीआर को कॉल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। चाकू लगने के बाद एक महिला अपने कमरे में घायल अवस्था में पड़ी थी। मामले में डीसीपी ने कहा कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक महिला और उसके पति का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. सार्वजनिक नल से पानी को लेकर एक महिला का अपने पड़ोसी और उसकी बेटी से विवाद हो गया।
इसी दौरान नाबालिग ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करेगी|
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

