भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग, भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया | घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं|कुछ देर के लिए भगदड़ का माहौल बन गया था | हालाँकि स्तिथि में नियंत्रण कर लिया गया है|
विडियो देखे -
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थिनर टैंक और थिनर प्रोडक्शन प्लांट में भीषण आग लग गई | जिसके बाद थिनर के टैंक लगातार ब्लास्ट करने लगे | देखते ही देखते धुएं और आग का खौफनाक मंजर बन गया | इस घटना से 6 -7 करोड़ के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है |
बता दे छावनी थाना क्षेत्र के एक औद्योगिक एरिया में आग लगने के बाद उस एरिया को खाली करवाया गया है|आग की लपटे इतनी भयावह थी की टैंकर ड्राईवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया | 25 से ज्यादा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं|
आग बुझाने के लिए पानी और फॉग का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है| केमिकल प्लांट में आग लगने से मनमीत इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में भी आग लग गई है | जिसे मशक्कत के बाद बुझा लिया गया है | घटना की सुचना पाकर मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे थे। इसके अलावा सांसद और स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच चुके है |
यह भी पढ़े - CG : लोकसभा चुनाव के दिन छुट्टी घोषित , देखिये प्रदेश के सभी जिलो की अवकाश तिथि...
यह भी पढ़े - जिद्दी आत्माओ को निकालने 108 बकरों की बलि व अनुष्ठान के नाम पर शख्स के साथ हुई 15 लाख की ऑनलाइन ठगी...
यह भी पढ़े - बिल्डर से 200 करोड़ की जबरन वसूली करने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज...
यह भी पढ़े -आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम हो जायेंगे कम , जानिये सरकार ने कितने की दी है छुट...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

