मर्डर के बाद महिला की बॉडी को टुकड़ो में काटकर 3 प्लास्टिक बैगो में भरकर फेंका , बैग के अंदर से हाथ, तलवे और पेट का भाग गायब मिला , जाँच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंगलवार (मार्च 2, 2024) को कोलकाता के वाटगंज थाना क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में काले प्लास्टिक बैग में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने कहा कि बरामद किए गए कुछ शवों के कई अंग अभी भी गायब हैं। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव किसका है और यहां पैकेट किसने छोड़ा है।


यह भी पढ़े - दुर्ग : होटल संचालक के साथ बदमाशो की गुंडागर्दी , नाश्ता करने के बाद पैसे मांगने पर युवको ने संचालक को बुरी तरह पीटा , बीच बचाव करने आये युवक को भी नहीं बख्शा...

यह मामला मंगलवार (2 अप्रैल, 2024) को तब सामने आया जब इमारत के कुछ निवासियों ने शिकायत की कि पास के खाली कमरों के पास कुछ सड़ रहा है। जब पुलिस ने आकर जांच की, तो उन्हें पता चला कि पोलिथीन में एक महिला के शरीर के कुछ हिस्से थे, जिसमें उसका सिर, धड़, हाथ और पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्से शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि क्षत-विक्षत हिस्सों को शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस महिला की हत्या तीन से चार दिन पहले की गयी है और उसके शव को दूसरी जगह से लाकर खाली क्वार्टर में फेंक दिया गया है. चूँकि हत्या को इतना समय बीत चुका था, शव सड़ने लगीं और लाशों से एक अजीब सी गंध आने लगी थी|

मामले की जांच कर रहे सैय्यद वकार्रेज़ा ने कहा, 'हमें तीन प्लास्टिक बैग में एक महिला के शरीर के अंग मिले। उसके माथे पर बिंदी सिन्दूर लगा था जिससे पता चलता है कि वह शादीशुदा थी। बैग में ईंटें भी थीं। जिससे लग रहा है की इसे पानी में फेंकने की योजना रही होगी| इस प्लास्टिक बैग में महिला के हाथ, तलवे और पेट का भाग गायब है|अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - भिलाई : 3 दिन बंद रहेंगी मांस - मटन की दुकाने , जाने किस दिन बंद रहेंगे विक्रय केंद्र...

जांच से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जल्दबाजी में प्लास्टिक बैग फेंक दिया।" जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि कुछ लोग बात करने के लिए खाली कमरे के पास  पहुंचे थे जहाँ बदबू आने पर उन्होंने दोपहर 2:50 बजे पुलिस को इन बैगों की सूचना दी। 

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और 30 से 35 साल की उम्र की एक महिला के शरीर का हिस्सा तीन काले प्लास्टिक के थैले के अन्दर थे। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है। खोजी कुत्तों को तैनात किया गया. आगे की जानकारी समीक्षा के बाद स्पष्ट होगी|

यह भी पढ़े - CG : सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप का हुआ खुलासा , अमीरों के पास कॉलगर्ल भेज उनके विडियो बनाकर करते थे ब्लैक मेल , 3 गिरफ्तार...

यह भी पढ़े - दुर्ग : ड्राइविंग स्कूल की जॉब के आड़ में बिना लाइसेंस चलाया जा रहा है ड्राइविंग स्कूल , शिकायत के बाद अधिकारी ने दिए जांच के आदेश....

यह भी पढ़े आदतन अपराधी ने युवती का रास्ता रोका दुपट्टा खींचा , दुष्कर्म करने और जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार...

यह भी पढ़े - प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ , परिजनों के अनुसार बंधको से बचने बिल्डिंग से नीचे कूदा था विपिन...

यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...

यह भी पढ़े भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...

यह भी पढ़े विवाद में बीच बचाव करने आई महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकत , महिला के कपड़े उतारने कि कोशिश की , आरोपी गिरफ्तार....

यह भी पढ़े भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस जारी , स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने कहा - पूर्व CM सार्वंजनिक रूप से माफ़ी मांगे या कानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे.....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu