भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया जो की बाद में मारपीट में बदल गई. इन दोनों लोगों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि पैसे पहले कौन निकाले।
इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया और दूसरे युवक ने युवक के शरीर को नाखूनों से नोंच डाला. मामला तेली बाँधा थाना क्षेत्र की है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है|
मामले में पहली एफआईआर श्याम नगर निवासी विनय पांडे ने दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि वह बुधवार शाम करीब साढ़े दस बजे श्याम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे।
जब उसने पैसे निकाले तो निखिल मेघानी नाम का युवक नशे में था। उसने पहले पैसे निकालने की बात की और फिर गाली-गलौज करने लगा। उसने विनय की गर्दन को अपने नाखूनों से खरोंच दिया|
निखिल मेघानी ने इस मामले में दूसरी केस दर्ज कराई उसने पुलिस को बताया कि वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था जब विनय पांडे ने कहा कि उसके पैसे फंस गए है"।
फिर वह चिल्लाकर कहने लगा कि उसे देर हो जायेगी. दोनों के बीच बहस बढ़ने पर विनय ने निखिल को मारकर उसका सिर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
यह भी पढ़े - क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के भाई हुए गिरफ्तार , बिजनेस पार्टनरशिप के जरिए हार्दिक- कृणाल पांड्या के साथ की करोड़ो की धोखाधड़ी..
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : शराब कारोबारी पप्पू बंसल के आवास को एसीबी ने किया सील...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

