भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह बिहार से भिलाई क्षेत्र में गांजा लाकर पॉश इलाके में सप्लाई करता था | पुलिस ने उसके पास से 41 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया|
यह भी पढ़े - विधायक रिकेश सेन के एक्शन के बाद शहर में चलाये जा रहे स्मोकिंग जोन आउटलेट पर जड़ा ताला...
पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के गोपालगंज का रहने वाला राजपाल महतो (24) गांजा की तस्करी कर रहा है। उसके पास काफी मात्र में गांजा है। वह भिलाई के पॉश इलाके में लोगों को सप्लाई करता है| जिसके बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर को विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिस आरोपी के बारे में सूचना मिली थी, उससे मिलता-जुलता एक व्यक्ति नेहरू नगर चौक पर देखा गया है। पुलिस ने तुरंत उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. जिरह के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजपाल महतु बताया. निरीक्षण के दौरान 8 लाख रुपये मूल्य का 41 किलो 850 ग्राम गांजा मिला।
आरोपी ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। वह बिहार से गांजा लाता है और यहां उसके नियमित ग्राहक हैं जिन्हें वह सप्लाई करता है। अब पुलिस ने उन व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है|
यह भी पढ़े - अजब अजब : पेड़ को काटने पर इंसानों की तरह बहता है खून , विडियो देखे....
यह भी पढ़े - दर्दनाक हादसा : फाटक तोड़ अनियंत्रित कार एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर घसीटते हुए पलटी , एक की मौत , एक घायल....
यह भी पढ़े - अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे की महिला अफसर ने की आत्महत्या...
यह भी पढ़े - भिलाई : खड़ी कार में लगी आग , कचरे को जलाने लगायी गयी थी आग , आग की लौ कार तक पहुंची और कार जलकर हुई ख़ाक...
यह भी पढ़े - शमशान में पूजा करवाई , तान्त्रिक ने कहा - यहाँ नोटों की बारिश होगी और सेल्स ऑफिसर से ठग लिए लाखो रूपये, मामला दर्ज...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

