भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर शहर में गुरुवार को एक युवक ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके भाई को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली. मामला खंडवा रोड पर स्तिथ अरिहंत यूनिवर्सिटी है। इस घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों की मौत हो गई. गोलीबारी के बाद मंदिर और यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना दोपहर 1-2 बजे के बीच की है|
पुलिस के मुताबिक, इस लड़की का नाम स्नेहा जाट है जो की जूनी इंदौर की रहने वाली है। आगर मालवा निवासी अपने रिश्तेदार दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने गयी थी। गोली चलाने वाले युवक की पहचान इंदौर के अभिषेक यादव के रूप में हुई है. और मृतक युवक दीपक युवती का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, युवक ने स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए दोनों को बुलाया था। जिसके बाद वहां उसने एक लड़के और एक लड़की को गोली मार दी. हत्या करने के तुरंत बाद वह अरिहंत कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के पास आया और कहा कि उसे घबराहट हो रही है और पानी पीना चाहता है। बाद में गार्ड ने उसे प्याऊ बारे में बताया|
इसके बाद युवक यूनिवर्सिटी की प्याऊ पर गया और बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय विश्वविद्यालय में लगभग 150 छात्र थे। तभी पुलिस मौके पर दाखिल हुई और गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया|
लड़की को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत विश्वविद्यालय के परिसर को बंद कर दिया है| सीसीटीवी तस्वीरें खंगाली जा रही हैं. यहां फॉरेंसिक टीम भी पहुंची चुकी थी|
पुलिस के मुताबिक, उन्हें युवती के पिता से जानकारी मिली कि यह एकतरफा प्रेम प्रसंग था। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, ये दोनों लोग करीब 30 मिनट तक मंदिर में थे और वहां से निकलने ही वाले थे कि ये हादसा हो गया. स्वामीनारायण मंदिर पर पाँच गोलियाँ चलाई गईं, जिनमें से एक का निशाना चूक गया। अरिहंत कॉलेज में जहाँ युवक ने आत्महत्या की उसने वहां दो गोलियां चलाई |
पता चला कि लड़की का हत्यारा मौसेरा भाई ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में पढ़ता था| बताया जाता है कि आरोपी मूल रूप से सीहोर जिले का रहने वाला है। उसके बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई. पुलिस इस बात की जानकारी ले रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया। इस घटना में स्थानीय स्तर पर हथियार का इस्तेमाल किया गया था.
पता चला कि युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था। लड़की उससे बात भी नहीं करना चाहती थी. उसने केवल बात करने उसे और उसके भाई को मंदिर बुलाया था| इसी बीच लड़ाई शुरू होते ही उसने मंदिर परिसर में फायरिंग कर दी|
लड़की का शव देखकर उसकी बहन वही मंदिर परिसर में ही बेहोश हो गयी थी| बताया जा रहा है की युवती ने अपने घर पर आरोपी के परेशान करने की बात बताई थी|
यह भी पढ़े - रायपुर में बुजुर्ग महिला की जली हुई मिली लाश , हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस....
यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

