भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव चन्द्रशेखर शुक्ला भी आज भाजपा में शामिल हो गये लेकिन दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व CM भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
उन्हें पूर्व सीएम को गोबर चोट्टा (गोबर चोर ) कहा| मुख्यमंत्री विष्णुदु साय की मौजूदगी में चन्द्रशेखर शुक्ला भाजपा में शामिल हुए। चन्द्रशेखर शुक्ला ने हाल ही में उनके साथ उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं| इसी कड़ी में आज शंकर लाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शंकर लाल साहू कांग्रेस के ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष थे।
शंकर लाल साहू ने रायपुर लोकसभा से टिकट माँगा था| उन्होंने कांग्रेस पर साहू समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया था | जिसके बाद कहा जा रहा है कि शंकर लाल साहू जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की।
यह भी पढ़े - 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप , दुष्कर्म के बाद आँखे निकाली गला मरोड़ कर बच्ची को उतारा मौत के घाट...
यह भी पढ़े - भिलाई : बुलेट में मोर्डिफ़ाईड साइलेंसर लगाकर फटाका फ़ोड़ना पड़ा भारी, भरना पड़ा 3500 रूपये का अर्थदंड....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

