भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में लगभग एक साल पहले एक मजदूर की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की कमी से एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया था।अब जामुल थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना भिलाई के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नियोटेक फाउंड्रीज कंपनी की है। यहां काम करने वाले 59 वर्षीय प्रीत राम साहू की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू की थी।
प्रीत राम, जो कि फौजी नगर जामुल के रहने वाले थे, बता दे की घटना 16 दिसंबर की थी जहाँ मृतक प्रीत राम सुबह 8:20 बजे रोज़ की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। लेकिन इसी दिन एक भारी वस्तु उनके ऊपर गिर पड़ी।
हादसे में प्रीत राम की छाती और पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन अफसोस कि इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस की जांच में साफ हुआ कि कंपनी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी के आधार पर जामुल थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाई की मांग की जा रही है |
विज्ञापन
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




