भिलाई-दुर्ग में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 105 वाहन चालक धराए!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का असर अब साफ नजर आने लगा है। ऑपरेशन सुरक्षा के तहत नशे में गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।एक ही रात में 105 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।

यातायात पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर चेकिंग पाइंट तैयार किए। हर वाहन चालक को ब्रीद एनालाइज़र के ज़रिए जांचा गया। जांच के दौरान ये सामने आया कि 105 लोग तय मानक से अधिक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।

भिलाई ऑपरेशन सुरक्षा – 105 नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। लोगों ने इस अभियान की सराहना की और मांग की कि यह चेकिंग नियमित रूप से होनी चाहिए।

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि पुराने आंकड़ों और ट्रैफिक विश्लेषण के आधार पर ये स्पष्ट हुआ कि शाम से रात के समय कुछ इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा रहता है और एक्सीडेंट की संभावना भी अधिक होती है।

इन ही संवेदनशील जगहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव के केस भी लगातार सामने आ रहे थे। इसलिए ट्रैफिक टीम ने दुर्ग-भिलाई के प्रमुख इलाकों में चेकिंग की योजना बनाई।

जिन इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया गया उनमें शामिल हैं —

 


सूर्या मॉल चौक नेहरू नगर, मालवीय नगर चौक, पुलगांव चौक, कुम्हारी टोल प्लाजा, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, ग्रीन चौक, सिरसा गेट चौक और गदा चौक।

इन सभी स्थानों पर विशेष टीम गठित कर बारीकी से निगरानी रखी गई।इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रखें ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें।


                        विज्ञापन

                                                


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

आप भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। आपकी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है। लोकल खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK