भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की काउंसिल बैठक संपन्न, पेंशन मुद्दों पर चर्चा, चुनाव की तैयारी शुरू
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के ऑफिसर्स एसोसिएशन की काउंसिल 2023-25 की अंतिम बैठक 29 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आय-व्यय लेखा 2024-25 को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
ईपीएस-95 पेंशन और एनपीएस में बढ़ोतरी को लेकर हुई चर्चा
बैठक में ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने जानकारी दी कि ईपीएस-95 हायर पेंशन एवं सेल पेंशन कॉर्पस (एनपीएस में जमा होने वाली राशि) को 3% से बढ़ाकर 9% करने को लेकर इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन से सकारात्मक चर्चा हुई है।
कार्यकाल के समापन पर जताया आभार, चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त
अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं महासचिव श्री परविन्दर सिंह ने 2023-25 कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों और कार्यकारिणी के सहयोग के लिए आभार जताया और भविष्य में भी इसी सहयोग की अपेक्षा की।
घोषित किए गए चुनाव अधिकारी, जल्द जारी होगी अधिसूचना
महासचिव श्री परविन्दर सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें श्री जे. एन. ठाकुर (महाप्रबंधक, एचआर), श्री संदीप झा (महाप्रबंधक, सीएंडआईटी), श्री विकास चंद्रा (महाप्रबंधक, एचआर) एवं श्री सैफुद्दीन फजली (सहायक प्रबंधक, एचआर) शामिल हैं।ये अधिकारी शीघ्र ही चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे, जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और जोनल प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह व अखिलेश मिश्रा, माइंस उपाध्यक्ष नितेश छत्री, सचिव द्वय संजय तिवारी और जे पी शर्मा समेत जोनल प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




