भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जापान से लौट रहे मुख्यमंत्री, रायपुर में होगा ऐतिहासिक स्वागत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान-दक्षिण कोरिया दौरा आज 30 अगस्त को पूरा हो रहा है। राजधानी रायपुर में उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोश में हैं। एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस तक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।10 दिन के विदेश दौरे के बाद आज वापसी
सीएम साय बीते 10 दिनों से जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर थे। इस यात्रा का मकसद था — छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश लाना और युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खोलना।
औद्योगिक नीति और निवेश को लेकर हुई चर्चा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30, राज्य के प्राकृतिक संसाधन और कुशल मानव संसाधन को लेकर जापान और कोरिया के कारोबारियों से चर्चा की। उन्होंने निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग पर फोकस करते हुए छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बताया।
किसान, श्रमिक और उद्यमियों के लिए मिलेंगे अवसर
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हज़ारों रोजगार पैदा होंगे। साथ ही तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।
दुनिया के सामने पेश की प्रदेश की ताकत
भाजपा इसे प्रदेश के विकास और निवेश के लिहाज से ऐतिहासिक दौरा मान रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सीएम ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
कोरिया में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भागीदारी
दक्षिण कोरिया के सियोल शहर में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में सीएम साय ने राज्य की प्रो-एक्टिव औद्योगिक नीति और निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है वैश्विक औद्योगिक भागीदारी के लिए।
विज्ञापन
रायपुर में बाइक रैली से होगा स्वागत
भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने बताया कि सीएम के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटेंगे। बाइक रैली के साथ सीएम हाउस तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ के विकास की इस यात्रा में बनें भागीदार
मुख्यमंत्री के इस विदेश दौरे से छत्तीसगढ़ के भविष्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी इस विकास यात्रा के साक्षी बनना चाहते हैं, तो आज रायपुर एयरपोर्ट और मार्गों पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनें।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




