'दृश्यम' से भी खौफनाक हकीकत: प्रेमी के लिए बेटी ने कर दिया बाप का कत्ल, 4 साल बाद खुला राज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को फिल्म 'दृश्यम' की याद दिला दी — लेकिन ये कहानी रील नहीं, रियल है।

चार साल पहले छाता जंगल के पास एक अधेड़ व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने इसे एक एक्सीडेंट मानकर केस क्लोज कर दिया था। लेकिन अब जब सच सामने आया, तो सब हैरान रह गए।

जांजगीर में प्रेम संबंधों के चलते पिता की हत्या का खुलासा - Drishyam Style Murder Case

लाश मिली थी, मगर साजिश छिपी रह गई थी

घटना ग्राम बगडबरी की है। यहां के भूखल रोहिदास की जली हुई लाश छाता जंगल की नहर के पास मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया और मौत का कारण आग से जलना बताया। कहा गया कि वह आग तापते वक्त जल गया। लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा खौफनाक थी।

बेटी ने ही रचा कत्ल का खेल

भूखल की बेटी रजनी, जो पति से अलग होकर पिता के साथ रहती थी, राजा बाबू खुंटे नाम के युवक से प्रेम करती थी। राजा अक्सर शराब लेने भूखल के पास आता था। धीरे-धीरे रजनी और राजा बाबू के बीच संबंध बन गए।

भूखल को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उसने कई बार बेटी को समझाया लेकिन रजनी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी।

बस फिर क्या — रजनी ने प्रेमी राजा बाबू और उसके साथी पुरुषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश रच दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-महादेव सट्टा ऐप केस: कोर्ट में सरेंडर करेंगे सौरभ चंद्राकर -रवि, बोले– गैर-जमानती वारंट हटाइए, खुद हाज़िर होंगे! कोर्ट से मांगी 3 महीने की मोहलत..

सोची-समझी प्लानिंग से दिया वारदात को अंजाम

तीनों ने मिलकर भूखल को बाइक में बैठाकर छाता जंगल ले जाया। वहां पहले उसे शराब में चूहा मारने की दवा पिलाई, फिर जब वह नशे में बेसुध हुआ, तो पत्थर से सिर कुचल दिया गया। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया, ताकि पहचान न हो सके।

चूंकि शव पूरी तरह जल चुका था, पुलिस को सिर की चोट का पता नहीं चला और उन्होंने भी इसे हादसा मानकर केस बंद कर दिया।

विज्ञापन

4 साल बाद कैसे टूटी चुप्पी?

राजा बाबू और पुरुषोत्तम खुंटे की जिंदगी सामान्य चल रही थी, लेकिन चकरभाठा की एक माइंस में काम करने वाला युवक दोनों को कत्ल करते हुए देख चुका था। वो युवक उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। इसी से तंग आकर दोनों ने उसकी भी हत्या कर दी।

इसी हत्या से खुला पुराना राज

युवक की हत्या के बाद हिर्री पुलिस ने राजा बाबू और पुरुषोत्तम को हिरासत में लिया। पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती की, तो 4 साल पुराना खौफनाक सच सामने आ गया।

IG संजीव शुक्ला ने तुरंत जांजगीर SP विजय कुमार पांडेय को जानकारी दी और केस की पुरानी फाइल दोबारा खोली गई।

बिलासपुर से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अब कानून का शिकंजा कस चुका है

पुलिस ने राजिम उर्फ रजनी बाई, राजा बाबू खुंटे और पुरुषोत्तम खुंटे को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाना), 120B (षड्यंत्र) और 34 (साझा अपराध) के तहत कार्रवाई की गई है।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK